spot_img
spot_img
spot_img

पहली बार ‘धूम 4’ में एक साथ दिखेंगे Hritik और John

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • जानिए कौन होगी लेडी विलेन

कोहराम लाइव डेस्क : फिल्म ‘धूम’ की सीरीज (Series) के चौथे पार्ट (Forth part) को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। फिल्म की पहली फ्रैंचाइजी में जॉन अब्राहम, दूसरी में ऋतिक रोशन और तीसरी में आमिर खान ने जबरदस्त एक्शन कर दर्शकों को इंप्रेस किया था। आ रहीं खबरों के अनुसार, अब ‘धूम 4‘ में जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन एक साथ नजर आ सकते हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लेडी विलेन के किरदार में दिखेंगी।

पहली बार दीपिका और ऋतिक

सूत्रों के मुताबिक, “दीपिका और ऋतिक पिछले कई सालों से इंडस्ट्री में हैं। हालांकि दोनों ने अब तक एक भी फिल्म साथ में नहीं की है। यशराज किसी भी तरह इन दोनों को एक प्रोजेक्ट में साथ लाने की कोशिश पिछले कई सालों से कर रहे थे। ‘धूम 4’ के जरिये अब ये संभव हो सकता है। साथ ही वे जॉन अब्राहम को भी इस फ्रैंचाइजी से जोड़ने की प्लानिंग में जुट चुके हैं। एक तरफ जहां ऋतिक पहली बार दीपिका के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। दूसरी ओर वे जॉन के साथ भी पहली बार काम करते दिखेंगे।”

इसे भी पढ़ें : काजोल की Film Tribhanga का ट्रेलर Release

स्टाइलिश चोरनी पर होगी आधारित कहानी

फिल्म के कांसेप्ट के बारे में सूत्र ने बताया, “अब तक फिल्म की फ्रैंचाइजी मेल एक्टर के विलेन होने के इर्द-गिर्द हुआ करती थीं। फिर चाहे वो जॉन हो, ऋतिक हो या आमिर। हालांकि इस बार ऑडियंस को चौथे पार्ट में ट्विस्ट देखने को मिलेगा। यशराज फिल्म्स की ‘धूम 4’ को आदित्य चोपड़ा अब एक अलग स्तर पर ले जाना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने मनीष शर्मा को ही फिल्म की स्क्रिप्टिंग के लिए चुना है। ‘धूम 4’ की कहानी एक खूबसूरत-स्टाइलिश चोरनी (दीपिका पादुकोण) पर आधारित होगी। प्रोडक्शन हाउस ने इन तीनों एक्टर्स के शूटिंग डेट्स को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। सब कुछ सही रहा तो फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को मनीष ही डायरेक्ट करेंगे।”

दीपिका से पहले प्रियंका को किया था अप्रोच

दीपिका से पहले मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा को इस चोरनी के किरदार के लिए अप्रोच किया था। हालांकि प्रियंका की डेट्स उपलब्ध ना होने की वजह से मेकर्स ने आखिरकार दीपिका को अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में कास्ट करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें : PM Kisan की राशि खाते में नहीं पहुंची, तो जानें क्‍या है वजह

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...