spot_img

राज्यों को ₹1.09 लाख करोड़ की एडवांस किस्त जारी, केंद्र ने खोला खजाना…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : केंद्र सरकार ने राज्यों को बड़ी वित्तीय राहत देते हुये ₹1,09,019 करोड़ की अतिरिक्त टैक्स डिवोल्यूशन (कर हस्तांतरण) की किस्त समय से पहले जारी कर दी है। यह राशि राज्यों को मिलने वाली नियमित मासिक किस्त के अलावा दी गई है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह रकम सामान्यतः 10 अगस्त को जारी होनी थी, लेकिन त्योहारों और विकास कार्यों को गति देने के लिए इसे 9 दिन पहले ही राज्यों के खातों में भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को मिले

सबसे ज्यादा ₹17,908 करोड़ उत्तर प्रदेश को मिले हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल को ₹7,986 करोड़ और महाराष्ट्र को ₹7,022 करोड़ का आवंटन हुआ है। बिहार को ₹5,893 करोड़, राजस्थान को ₹6,800 करोड़, तमिलनाडु को ₹4,600 करोड़, गुजरात को ₹4,074 करोड़, आंध्र प्रदेश को ₹4,037 करोड़ और मध्य प्रदेश को ₹3,810 करोड़ मिले हैं। सरकार का कहना है कि यह राशि राज्यों को सड़क, पुल, स्कूल, अस्पताल समेत बुनियादी ढांचा और जनकल्याण योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

क्या है टैक्स डिवोल्यूशन?

टैक्स डिवोल्यूशन वह व्यवस्था है, जिसके तहत केंद्र सरकार टैक्स संग्रह का तय हिस्सा राज्यों को विकास कार्यों के लिए देती है। इस राशि के उपयोग पर केंद्र की कोई शर्त नहीं होती और राज्य अपनी जरूरत के अनुसार इसे खर्च कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची में कल धारा 163…

इसे भी पढ़ें : सावन में हर शनिवार और सोमवार को स्कूलों में छुट्टी…

इसे भी पढ़ें : पहली सोमवारी पर रांची में हाई अलर्ट, 500 जवान तैनात, ट्रैफिक प्लान बदला…

इसे भी पढ़ें : कावेरी विवाद की आंच में ‘जन नायकन’! थमी फिल्म की रफ्तार…

इसे भी पढ़ें : इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास, शुभ मुहूर्त, जानें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में चला बुलडोजर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध...

एक और पेपर लीक! जैमर बंद मिलने से मचा बवाल

Patna : पटना विश्वविद्यालय की LLB प्रवेश परीक्षा में...

जबरदस्त रेकी, दिल्ली में दबोची गई झारखंड की ये वांटेड महिला…

Ranchi : झारखंड सरकार के महिला एवं बाल विकास...

भारत के लिए शानदार शनिवार, एक ही रोज में इतने मेडल…

Kohramlive : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार भारत के...