spot_img

ऑस्कर विजेता AR Rahman का जन्मदिन आज, फैंस कर रहे सेलिब्रेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : भारत के मशहूर म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर AR Rahman का आज 54वां जन्मदिन है।  एआर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1967 को चेन्नई में हुआ था। AR Rahman एक हिंदू परिवार में जन्मे थे। उनका नाम दिलीप कुमार था। लेकिन फैमिली से जुड़े एक हादसे की वजह से उन्होंने अपना धर्म बदल लिया और वह अल्लाह रक्खा रहमान बन गए।

रोजा’ फिल्म से रहमान करियर का सबसे बड़ा ब्रेक

कहा जाता है कि 1984 में रहमान की बहन काफी बीमार पड़ी औऱ तभी उनकी मुलाकात कादरी तारीक से हुई। इसके बाद उनकी बहन बिल्कुल ठीक हो गई और फिर कुछ समय बाद ही रहमान ने धर्म बदल लिया। साल 1992 में ‘रोजा’ फिल्म से रहमान को अपने करियर का सबसे बड़ा ब्रेक मिला और फिर ‘रंगीला’, ‘ताल’, ‘दिल से’, ‘जोधा अकबर’ ‘रंग दे बसंती’ और ‘रॉकस्टार‘ जैसी सैकड़ों फिल्मों के लिए उन्होंने शानदार संगीत देकर दुनिया को बता दिया कि उनमें कितना दम है।

इसे भी पढ़ें : काजोल की Film Tribhanga का ट्रेलर Release

संगीत से कई देशों में बनाई पहचान

एआर रहमान ने अपने म्यूजिक और अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अपनी गायकी से AR Rahman ने न केवल भारत में बल्कि अमेरिका, पाकिस्तान बांग्लादेश, अरब और कई देशों में जबरदस्त पहचान बनाई है। AR Rahman ने अपने म्यूजिक के बारे में बात करते हुए कहा था कि म्यूजिक ने ही उन्हें हर चीज दी है, सम्मान, ऑस्कर्स, ग्रैमी, प्यार, पहचान और भी कई चीजें।

पिता के निधन के कारण छोड़ा था स्कूल

AR Rahman को यूं तो बचपन से ही म्यूजिक में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने बचपन से ही कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजाना सीख लिया था। लेकिन म्यूजिक की दुनिया में उन्होंने कदम अपने पिता के निधन के बाद रखा। AR Rahman ने पिता के निधन के कारण स्कूल छोड़ दिया था और म्यूजिक की दुनिया में अपना कदम रखा। एआर रहमान ने भले ही अपनी स्कूली पढ़ाई न पूरी की हो, लेकिन उन्होंने लंदन म्यूजिकल कॉलेज में म्यूजिक सीखा।

इसे भी पढ़ें : Third test में नहीं खेल सकेंगे ऑस्ट्रेलिया के ये तेज गेंदबाज

A R Rahmaan का संगीत का दौर

  • ए आर रहमान ने 1992 में रिलीज हुई मणि रत्नम की फिल्म रोजा से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था।
  • रहमान का मां तुझे सलाम गाना आज भी लोगों के दिलों में विशेष जगह रखता है। उनके संगीत में सुफी अंदाज झलकता है। उनके कई फेमस गानों में कुन फाया कुन और ख्वाजा मेरे ख्वाजा जैसे गानों में उनके संगीत का अंदाज साफ नजर आता है।
  • रहमान के अवॉर्ड की लिस्ट बहुत लंबी है। उन्हें स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म में संगीत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड प्राप्त है।  इसके अलावा उनके नाम कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी हैं। रहमान पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित हैं।

इसे भी पढ़ें : पहली बार ‘धूम 4’ में एक साथ दिखेंगे Hritik और John

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...