रांची : थड़पखना निवासी सूरज देव उरांव के तृप्ति आरो नामक पानी की दुकान से सीसीटीवी कैमरा और दो कॉफी मशीन की चोरी कर ली गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इस संबंध में सूरज देव उरांव ने बताया कि लोअर बाजार थाना को आवेदन दिया गया है। वहीं मामले में जब लोअर बाजार थानेदार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी आवेदन हमें प्राप्त नहीं हुआ है। अगर आवेदन प्राप्त होता है तो इसमें विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : #Corona पर #CMHemant की हाई लेवल मीटिंग खत्म, लिये गए ये फैसले
दुकान के मालिक सूरज देव उरांव ने बताया कि जिस पाइप से उनके टंकी में पानी भराता है, उसे सुखेन्दु सर्वाधिकारी नामक व्यक्ति के द्वारा 13 अप्रैल को तोड़ दिया गया था। इसलिए उन्होंने निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया था। मगर 14 अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे सुखेन्दु सर्वाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा और दो कॉपी मशीन को चुरा लिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
इसे भी पढ़ें : #Corona का कहर: हाइकोर्ट के एक कर्मी की मौत, कोडरमा एसपी पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)












