Dhanbad : प्रधान आयकर आयुक्त डॉ. संतोष कुमार के 10 लाख रुपये घूस लेने में पकड़े जाने के बाद पटना CBI की टीम ने धनबाद के कई ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापामारी कर तीन लोगों अशोक चौरसिया, डॉ. प्रणय पूर्वे एवं गुरपाल सिंह को अपनी कस्टडी में लिया है। धनबाद में रहनेवाले गुरपाल सिंह से काम कराने के एवज में बतौर घूस 10 लाख रुपये लेते रंगे हाथ मंगलवार को पकड़े गये प्रधान आयकर आयुक्त डॉ. संतोष कुमार के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज CBI को मिले हैं। गुरपाल सिंह का BCCL के पीबी एरिया में आउटसोर्सिंग का काम है। खबर है कि अशोक चौरसिया अपने भाई के साथ प्रिंटिंग प्रेस चलाता है। धनबाद के बैंक मोड़ पर उसका मार्केट है। वह कई अन्य व्यवसाय से भी वह जुड़ा है। धनबाद निवासी अशोक चौरसिया का आयकर आयुक्त से गहरे ताल्लुकात बताये गये। इल्जाम है कि अशोक ने ही गुरपाल की डील कराई थी। वहीं, डॉ प्रणय पूर्वे अपना क्लिनिक चलाते हैं, उनके कुछ लैब भी हैं। कई प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्टमेंट है।
इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ धराये तीन नक्सली, खोल गये बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें :RJD नेता तेज प्रताप का ये वीडियो वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें :BJP ने 15 उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :चंपई सोरेन के बारे में क्या बोल गये हिमंत बिस्वा सरमा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘वक्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमान’ : चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की 44 उम्मीदवारों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :क्यों हटाये गये राजेश ठाकुर, बता गये मीर… जानें
इसे भी पढ़ें :मोबाइल जो न कराये, निगलते चला गया चाबी-नेल कटर वगैरह, फिर…(VIDEO)