पलामू : गहरी खाई में गिरी गाड़ी। एक की मौत और छह लोग गंभीर रूप से घायल। तड़के घटा हादसा। यह हुआ पांकी-बालूमाथ मेन रोड के जानजो गांव के बड़ा पुल के पास। एक बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में थी और बैलेंस बिगड़ते ही गहरी खाई में गिर गई। इससे गाड़ी में सवार जवाहर सिंह नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर है। सभी बारात में शामिल होकर पांकी से माड़न गांव आ रहे थे।
इसे भी पढ़ें : सुखदेव भगत की मुड़ी की बोली लगी 40 लाख
तीखे मोड़ के कारण हुआ हादसा
हादसे की वजह पुल पर तीखा मोड़ का होना माना जा रहा है। उसी मोड़ पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सीधे पुल से नीचे जा गिरी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कुछ देर बाद मौके पर स्थानीय लोग जुटे, जिन्होंने कार में से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
इसे भी पढ़ें : भू-माफियाओं और सरकारी कर्मचारियों का नया कारनामा, 9.30 एकड़ जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा, करा ली रजिस्ट्री












