spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पार्थिव पटेल ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास, कही ये बात

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास ले लिया है। पार्थिव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक बयान में कहा, “आज, मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं और 18 साल पुरानी क्रिकेट यात्रा को यहीं समाप्त कर रहा।’  पार्थिव पटेल 17 साल की उम्र में भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय टेस्ट क्रिकेटर थे। सौरव गांगुली की कप्तानी में 17 साल और 153 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले पार्थिव ने भारत के लिए 65 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 25 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल है।

ऐसा रहा पार्थिव का इंटरनेशनल करियर

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने टेस्‍ट में 934 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल है। एकदिवसीय मैचों में, उन्होंने चार अर्धशतकों के साथ 736 रन बनाए और 95 का उच्चतम स्कोर बनाया। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में पार्थिव ने कुल 1696 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 72 डिसिमिसल किए, जिसमें 62 कैच और 10 स्टंप शामिल है।

इसे भी पढ़ें :12वें खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, मैन ऑफ द मैच बने

बीसीसीआई का जताया आभार

पार्थिव पटेल ने कहा कि बीसीसीआई ने भारत के लिए खेलने के लिए 17 साल के लड़के में बहुत विश्वास दिखाया। मेरे युवा करियर के शुरुआती वर्षों में मुझे मार्गदर्शन देने और हाथ पकड़ने के लिए उनके प्रति मेरे मन में बहुत आभार है।” पार्थिव ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का भी आभार व्यक्त जताया।

घरेलू क्रिकेट में बनाए 11 हजार रन

घरेलू क्रिकेट में पार्थिव ने खूब रन बनाए। रिटायरमेंट से पहले, पार्थिव ने 194 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें उन्होंने 43 प्लस के औसत से 27 शतक के साथ 11,240 रन बनाए। वहीं इस बल्लेबाज ने 204 टी-20 गेम्स भी खेले हैं। इसमें काफी तो आईपीएल मैच हैं। पार्थिव ने आईपीएल की कई टीमों के लिए खेला, जिनमें पिछले 13 संस्करणों के दौरान मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल है।

खेल को पूरी ईमानदारी के साथ खेला

पार्थिव पटेल ने आईपीएल फ्रेंचाइजी और उनके मालिकों को धन्यवाद दिया। उन्‍होंने लिखा सभी को धन्‍यवाद जिन्‍होंने मुझे अपनी टीमों का हिस्सा बनाया और मेरी अच्छी तरह से देखभाल की।” अंत में पार्थिव ने लिखा, “मुझे शांति महसूस हो रही है कि इस खेल को पूरी ईमानदारी के साथ और खेल की भावना के साथ खेला गया।’

इसे भी पढ़ें :फुटबॉल के बेताज बादशाह डिएगो माराडोना नहीं रहे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...