कोहराम लाइव डेस्क : चाय के शौकीन हर मौसम में चाय पीना पसंद करते हैं। हां, यह जानना जरूरी है कि किस मौसम में कौन सी चाय सेहत को हानि नहीं पहुंचाती है। सामान्य रूप से हम जानते हैं कि जाड़े में अदरक की चाय शरीर को गर्मी देती है। शरीर के तापमान को बढ़ाकर रखने में मदद करती है। गर्मी में इस चाय का उल्टा असर होता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पाचन की क्रिया भी प्रभावित होती है, इसलिए गर्मी में इलायची की चाय बेटर है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है। गर्मी में इलायची वाली चाय मूड रिफ्रेश करती है।
खांसी से मिलती है राहत
इलायची के सेवन से सांस लेने की समस्या जैसे अस्थमा, तेज जुकाम और खांसी से राहत मिलती है। साथ ही यह फेफड़ों की परेशानी दूर करने में भी सहायता करती है। मानव शरीर में कई सारी बीमारियां उच्च रक्तचाप के कारण जन्म लेती है, यदि आप नियमित रूप से दो से तीन इलायची का सेवन करें, तो रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें :कमाल की है मसूर दाल, पचने में सिंपल और एनर्जी दे…

मेटाबॉलिज्म रहता है एक्टिव
इलायची वाली चाय पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखते हैं। यदि आप तनाव की समस्या से घिरे रहते हैं, तो इलायची का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। ऐसा देखा गया है कि इलायची चबाने से हार्मोन में तुरंत बदलाव देखने को मिलता है और आप तनाव से मुक्त हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें :गर्मी में खाएं तरबूज, कूल-कूल रहेगा माइंड, एनर्जी मिलेगी भरपूर
इसे भी पढ़ें :न चबाएं नाखून, मानसिक बीमारी का हो सकता है संकेत










