spot_img

कमाल की है मसूर दाल, पचने में सिंपल और एनर्जी दे भरपूर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : हमारे भोजन के प्रमुख अंशों में प्रोटीन का एनर्जी देने के ख्‍याल से बहुत महत्‍व है। हम अपने भोजन में जिन पदार्थों को प्रोटीन के सोर्स के रूप में लेते हैं, उनमें दाल प्रमुख है। अंडा, मीट, मछली आदि तो हैं ही। दालों में मसूर की दाल में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। इसका पोषकीय वैल्‍यू कमाल का है। यह पचने में सरल तो है ही, इसकी एनर्जी देने की कैपेसिटी भी लाजवाब है। मसूर दाल एनर्जी का बेहतर सोर्स है। इसमें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) पाए जाते हैं। साथ में प्रीबायोटिक कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं, जिन्हें पचाना बहुत आसान होता है।

इसे भी पढ़ें :पिठोरिया घाटी में लूटपाट की बना रहे थे योजना, हथियार के साथ 4 अपराधी धराये

एक कप मसूर दाल में 230 कैलोरी एनर्जी

एक कप मसूर दाल में 230 कैलोरी एनर्जी होती है। लगभग 15 ग्राम डाइटरी फाइबर और लगभग 17 ग्राम प्रोटीन होता है। आयरन और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह दाल वेजेटेरियन लोगों के लिए एक आयडि‍यल भोजन है।

इसे भी पढ़ें :IED ब्‍लास्‍ट में शहीद जवानों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…

शारीरिक कमजोरी भगाए दूर

किसी भी बीमारी के बाद शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मसूर की दाल महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप भी शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए मसूर दाल काफी फायदेमंद हो सकती है। मसूर दाल खून को बढ़ाने का भी काम करती है। ऐसे में जिस भी इंसान के शरीर में कमजोरी या फिर खून की कमी है, तो उसे नियमित मसूर दाल का सेवन करना फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़ें :पिठोरिया घाटी में लूटपाट की बना रहे थे योजना, हथियार के साथ 4 अपराधी धराये

फोलिस एसिड से बढ़ता है रिप्रोडक्टिव पावर

मसूर दाल में फोलिक एसिड मौजूद रहता है। यह पुरुषों के रिप्रोडक्टिव पावर यानी प्रजनन क्षमता के लिए काफी एक्टिव होता है। कोई चाहे तो इस दाल को अपने लंच में या फिर डिनर में शामिल कर सकता है। मसूर की दाल त्वचा में होने वाले रोगों से बचाती है। अगर आपके चेहरे पर दाग हैं और आंखों में सूजन जैसी समस्या है तो आपको मसूर दाल का सेवन करना चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...