spot_img

150 फीट गड्ढे में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Rajasthan:  रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिसमें कार सावर एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना राजस्थान के जैसलमेर जिले का है। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंगानगर निवासी विशाल सारण अपने परिवार के साथ भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित तनोट मातेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना एवं दर्शनों के लिये शनिवार को अपनी कार से जैसलमेर आये थे। रविवार सुबह तनोट के लिए रवाना हुए थे।

पुलिस के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी जो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को निकाला। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, एक को इलाज के लिए रामगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर निवासी अर्जित (24), अंदू (24), वर्षिका (26), विशाल (32), रिंकू (28) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  फिलहाल रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और जांच कर रही है।

सीएम ने जताया दुख

इस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पां लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। गहलोत ने आगे लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर

इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्‍लाने लगती है लड़कियां, देखें क्‍यों…(VIDEO)

इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...