पेटरवार (बोकारो) : NH 23 पर पर हुई दो कारों में टक्कर। घायल हुए तीन लोग। कार में सवार एक का दाहिना तो दूसरे का बायां हाथ टूट गया। इधर एक्सीडेंट होता देख बाइक सवार तीन लोग भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जानकारी के अनुसार चंदनकियारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी 58 वर्षीय धीरेंद्र धिबर, 30 वर्षीय सुभाष धिबर एवं भोजूडीह गांव निवासी 30 वर्षीय प्रेम गोप रेनॉल्ट कार से रांची से अपने गांव लौट रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही एक कार के साथ मंझलीसिरी मोड़ के समीप टक्कर हो गई। जिससे रेनॉल्ट कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पेटरवार में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे कार में सवार लोग कार छोड़कर फरार हो गए। पेटरवार थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे किसान, जानिए दिल्ली का क्या है ताजा हाल








