Ranchi : रांची के अरगोड़ा स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट से जुड़ी एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शिप अवाना के कैप्टेन राकेश रंजन सिंह का शव अब तक दुबई से भारत नहीं पहुंच सका है, जिससे परिवार की बेचैनी हर पल बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि कैप्टेन राकेश तेल लाने के सिलसिले में दुबई गये थे। लेकिन भारत लौटने के दौरान ईरान-इजरायल तनाव के कारण उनकी यात्रा प्रभावित हुई। इसी बीच जहाज पर उनकी तबीयत बिगड़ी और बीते 18 मार्च को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इधर रांची में उनके घर का माहौल गमगीन है। पत्नी रंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजन लगातार शव के इंतजार में दरवाजे पर निगाहें टिकाये बैठे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुये रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ खुद सक्रिय हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर शव को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। परिवार को अब बस एक ही उम्मीद आखिरी बार अपने बेटे को देखने की है।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को सरहुल पूजन में आने का मिला न्योता…












