कोहराम लाइव डेस्क : इंजीनियरिंग संबंधी कंबाइंड एट्रेंस एक्जामिनेशन यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2021) के मार्च सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन कैंडिडेट 6 मार्च यानी कल शनिवार शाम 6 बजे तक कर सकते हैं। ध्यातव्य है कि यह प्रक्रिया 2 मार्च से चल रही है। जेईई परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :पिठोरिया घाटी में लूटपाट की बना रहे थे योजना, हथियार के साथ 4 अपराधी धराये
इस सेशन के लिए करेक्शन विंडो नहीं
उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म भरने में पूरी तरह सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि मार्च सेशन के लिए कोई करेक्शन विंडो का इंतजाम नहीं होगा। जेईई मेन के अगले सत्र तीन और परीक्षा केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे। नेशनज टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में इस बारे में जानकारी दी है। तीन नए केंद्र कारगिल, लद्दाख, भारत, मलेशिया में कुआलालंपुर और नाइजीरिया में अबूजा/लागोस में स्थित होंगे।
इसे भी पढ़ें :IED ब्लास्ट में शहीद जवानों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
– इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें.
– अब जेईई मेन एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
– फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
– अब जेईई एप्लिकेशन फीस भरें.
– कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
मार्च सत्र की परीक्षा कब होगी?
जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा 15, 16, 17 और 18 मार्च को आयोजित की जाएगी.
इसे भी पढ़ें :पिठोरिया घाटी में लूटपाट की बना रहे थे योजना, हथियार के साथ 4 अपराधी धराये












