HAZARIBAGH : हॉस्टल में रहनेवाली एक लड़की के बुलावे पर भागा-भागा हजारीबाग आये एक जवान लड़का मर गया। खून से लथपथ खेरवाल मांडी शहर के नामी गिरानी होटल कैनरी इन के अहाते में गिरा पड़ा मिला। आनन फानन में उसे पास के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सॉरी बोल दिया। खेरवार इसी होटल के कमरा नंबर 404 में ठहरा हुआ था। वह यहां 18 सितम्बर को आया था। होटल के रजिस्ट्रर में उसने अपना नाम खेरवाल मांडी अंकित करवाया। वहीं पता कोलकाता बाकुड़ा लिखा हुआ है। वह हजारीबाग के कृष्णपुरी में एक हॉस्टल में रहनेवाली लड़की श्रुत्ति शर्मा से मिलने आया था। श्रुति भी चोटिल है। उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने श्रुति शर्मा से पूछताछ की है।
अबतक की पूछताछ में जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार श्रुति ने पुलिस को बताया है कि उक्त लड़के से पिछले कई दिनों से फोन पर बातें हो रही थी। वह उससे मिलने को बेताब था। रोज मिलने को कहता था। सोमवार को लड़के ने उसे कैनरी इन होटल के कमरे नंबर 404 में मिलने को बुलाया। वह शाम में सवा पांच बजे होटल पहुंची। कुछ देर की बातचीत के बाद लड़के की नीयत डोल गई। वह गलत हरकत करने लगा। प्रतिरोध करने पर उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। लड़का के साथ कैसे क्या हुआ, इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें :शर्म करो, एक जवान लड़का चल बसा, तड़पता रह गया परिवार
इसे भी पढ़ें :जमीन सर्वे कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए विभाग : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :दूसरी बीवी के घर फंदे पर झूलता मिला रवि… देखें
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में फिर मिला बम, देखें कैसे किया गया डिफ्यूज…








