spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

‘फोन कर कहा…तुम्हारे पति का अफेयर है, मिलने आओ तो बताऊंगी…’ फिर देखें क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : एक महिला लता और उसके ढाई साल के बच्चे पर स्‍कूटी सवार अनजान लोगों ने अचानक तेजाब फेंक दिया। हमलावरों ने बुर्का पहन रखा था। संयोग से कम तेजाब गिरने के कारण दोनों बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कूटी पर सवार दो लोग महिला पर तेजाब फेंकते दिख रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

महिला के पति के अफेयर की बात दूसरी महिला ने बताई

बताया जाता है कि विनोबाभावे नगर में रहने वाली लता को मंगलवार सुबह अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाली महिला ने लता से कहा तुम्हारे पति का अफेयर चल रहा है, मिलने आओ तो पूरी जानकारी दूंगी। इस पर लता अपने ढाई साल के बच्चे के साथ घर से बाहर निकली तो स्कूटी सवार लोगों ने उन पर तेजाब फेंक दिया। लता ने बताया- मैं हाउसवाइफ हूं और मेरे पति पुराणिक पेशे से ड्राइवर हैं। हमारा एक ढाई साल का बेटा भी है। मंगलवार सुबह 9 बजे किसी महिला ने फोन कर पति के अफेयर की बात बताई, इससे मैं परेशान हो गई।

फोन करने वाली महिला ने मुझे कुंदनलाल गुप्तानगर मिलने को बुलाया और कहा पूरी जानकारी मिलकर ही दूंगी। इस बीच यह हादसा हो गया।डीसीपी श्रवण दत्ता जोन 5 ने बताया कि स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है। हमला करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। घायल महिला की हालत ठीक है, उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। यह वारदात महाराष्ट्र के नागपुर से उछलकर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : माड़ के टब में गिरकर झुलसी दो बहनों की 13 दिन बाद मौत, प्रिंसिपल पर गिरी गाज

इसे भी पढ़ें : राज्‍यों में अब एंटर करेगा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, 13 जिलों में रेड अलर्ट

इसे भी पढ़ें : सशस्त्र बलों पर हम सभी को गर्व है : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : आत्मनिर्भर बन चुकी दीदियां हैं अन्य दीदियों के लिए ऊर्जा स्रोत : CM

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...