Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के बाहर से एक युवती की किडनैपिंग और उसका ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। युवती के खूब शोर मचाने पर कैब ड्राइवर उसे कडरू के पास उतार दिया और खुद वहां से भाग निकला। इस युवती की एक सहेली से खबर पाकर हरकत में आई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने चंद घंटों में ही बदमाश कैब ड्राइवर को धर लिया। वह रांची के ही डोरंडा का रहनेवाला है। पुलिस उससे सच्चाई उगलवाने में लगी हुई थी। वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आज बैंगलोर से आई है। उसे सरकारी बस स्टैंड के करीब जाना था। एक कैब बुक किया। एयरपोर्ट के बाहर जैसे ही कैब में बैठी उसे ड्राइवर ने डरा-धमका बंधक बना लिया। इस बीच उसने किसी तरह अपने एक दोस्त को फोन पर सबकुछ बता दिया। मामला थाना तक पहुंच गया। युवती ने कैब के अंदर जब खूब शोर मचाना शुरू किया तो उसकी लाज और जान बची।
इसे भी पढ़ें : बमक गईं राबड़ी देवी-बोलीं CBI आई तो क्या करें…
इसे भी पढ़ें : हुड़दंगियों से निपटने की खुली छूट : DGP
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों का कोई जिल्लत-जलालत या अपमान नहीं, सभी सही सलामत
इसे भी पढ़ें : Holika Dahan 2023: आज 12 बजे रात के बाद होगा होलिका दहन, 8 मार्च को होली
इसे भी पढ़ें : होली का बेहतरीन गाना भिंगो गया तन-बदन, घर-घर छा गई रीमा वर्मा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मामूली बात पर बाप को किया ल*हुलूहान, बेटा का जबड़ा तोड़ा, एक्शन में पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : दो मासूमों के सिर से छिन गया मां-बाप का साया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : होली से पहले रेस हुई हजारीबाग पुलिस, क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : पूछताछ के लिए लाये गये शख्स ने थाना में क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : अचानक फटी धरती, स्कूटी से जा रही महिला का क्या हुआ…देखें CCTV










