Chouparan(Krishna Paswan) : नव भारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान, समाजशास्त्र, कम्प्यूटर, जीके व जीएस, गणित, ऑडियों एवं संगीत से सम्बन्धित सवाल पूछे गये। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे टैगोर हाउस 124 अंक लाकर पहले नंबर पर रहा। वहीं, गांधी हाउस 101 अंक लाकर दूसरे नंबर पर रहा। टैगोर हाउस के विजेता टीम को प्राचार्या ने ट्रॉफी एवं मेडल देकर उन्हें पुरस्कृत किया। उन्हाने बच्चों का हौंसला अफजाई करते हुये उन्हें अपना आशिर्वाद दिया। प्राचार्या रीना पाण्डेय का कहना है कि क्विज प्रतियोगिता से बच्चे मे सामान्य ज्ञान एवं मानसिक ज्ञान का विकास होता है। सुरेखा के बच्चे हरेक क्षेत्र में अव्वल है। विजेता टीम की तरफ से आकाश कुमार, पवन कुंभार, आदर्श कुमार, ऋषिकेश कुमार, सान्या कुमारी, पायल कुमारी, पलक सिंह एवं गुनगुन सिंह का बेहतर पॉरफॉरमेंस रहा। प्रतियोगिता में जज के भूमिका में शंकर सिंह, पवन कुमार, आनंद कुमार, भोला सिन्हा रहे। प्रतियोगिता की शुरूआत प्राचार्या रीना पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर








