spot_img

न्‍यू ईयर में खरीदें सोना, सबसे ज्‍यादा निचले स्तर पर है कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली :  नए साल में सोना खरीदने का अच्‍छा अवसर है। इस समय सोने की कीमत में  लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। यह आगे भी जारी रहेगी।  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को इस महीने में सोना की कीमत अपने सबसे अधिक निचले स्तर पर है। ऑलटाइम हाई से करीब 8362 रुपये सस्ता।

IBJA के मुताबिक, आज गोल्ड का रेट 47838 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। यह कल 47876 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज सोना 38 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ खुला है। इसके बाद भी सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 8,362 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

आज चांदी का रेट 61096 रुपये प्रति किलो पर खुला। चांदी पिछले कारोबारी दिवस पर 61588 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। इस प्रकार आज चांदी का रेट 492 रुपये प्रति किलो गिरावट के साथ खुला है।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में फरवरी 2022 की फ्यूचर ट्रेड 148.00 रुपये की गिरावट के साथ 47,691.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। चांदी की मार्च 2022 की फ्यूचर ट्रेड 341.00 रुपये की गिरावट के साथ 61,497.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।

Read More : झारखंड में Corona Blast, जानिये कहां मिले कितने संक्रमित

Read More :झारखंड में इस दिन से 25 रुपये सस्ता हो जाएगा Petrol-Diesel, CM ने किया ऐलान

Read More :दरवाजा तोड़ा तो मिली 2 लाशें और 3 बेहोश लोग

Read More :पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को पकड़ा, 50 पुडि़या ब्राउन शुगर जब्‍त

Read More :नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली…

Read More :हमरा पईसा लूट गया, पुलिस ई थाना से उ थाना का लगवाती रही चक्‍कर

Read More :टीम इंडिया ने 113 रनों से जीता पहला टेस्‍ट, गेंदबाजों ने ऐसे दिलाई जीत

Read More :गैंगरेप के बाद बेरहमी से बच्‍ची की हत्‍या, भईया-भईया जिसे बोलती थी…

Read More : रणवीर सिंह ने 12 साल में खो दी थी Virginity, शॉकिंग हैं Sunny Leone-Alia के ये खुलासे…

Read More : एक्टर अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, मलाइका की भी होगी जांच

spot_img

Related articles:

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

अगर आप सोने(Gold) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने को लेकर ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में सोना

आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1%

Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…

घरेलू वायदा बाजार MCX में मंगलवार को सोने(Gold) और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों ने बिकवाली बढ़ाई। MCX पर 5 जून के सोने(Gold) के वायदा भाव

IndiGo समर सेल, 17 अप्रैल तक मौका…

गर्मी की छुट्टियां, सफर की ख्वाहिश और जेब की चिंता। लेकिन IndiGo ने यात्रियों के लिये ऑफर पेश किया है, जो दिल को भी भाये और बजट को भी। ‘समर गेटवे सेल’ के तहत अब हवाई सफर हु