Barkagaon : सुबह काफी देर तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने गेट तोड़ दिया। अंदर पड़ी थी 2 लाशें और 3 बेहोश लोग। ग्रामीणों के होश उड़ गये। 5 साल का मासूम आदित्य और 60 साल की नेमन देवी मर गई। वहीं परिवार के 3 अन्य सदस्यों की हालत गंभीर है। तीनों को होश नहीं आया है। यह लोमहर्षक वारदात हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के ऊपर डाडी गांव में हुई।
परिजनों ने बताया कि रात को उसी कमरे में चूल्हा पर खाना बनाया। चूल्हा जलता छोड़कर खाना खाकर पूरा परिवार उसी कमरे में सो गया। सुबह के 5 बजे ड्यूटी जाने के जगा भीम महतो सभी को उठाने पहुंचा। दरवाजा खटखटाया, खूब आवाज लगाई, मगर अंदर घुसे तो नजारा देखकर दंग रह गये। पूरा परिवार बेहोश पड़ा था। 5 साल का मासूम आदित्य और 60 साल की नेमन दम तोड़ चुकी थी। वहीं 3 लोग बेहोश थे। आनन-फानन में तीनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का इल्जाम है कि इस हादसे का जिम्मेदार एक बड़ी कंपनी है। कंपनी ने ग्रामीणों से जबरन उनका घर खाली कराया। किसी तरह जीवन यापन के लिए ग्रामीण वहां से 1 किमी दूर झोपड़ीनुमा घर बनाकर गुजारा कर रहे थे, जहां यह हादसा हो गया।
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश
Read More : PM Modi ने स्टूडेंस को दिए सफलता के मंत्र, फिर विपक्ष को कह दिया ये..















