Kohramlive Desk : ऐसा ऑफर कोई कंपनी बहुत मुश्किल से देती है। Samsung अपनी सबसे पावरफुल सीरीज Galaxy S22 पर बंपर ऑफर दे रही है। इसके तहत आप 26,999 रुपये की कीमत वाली Galaxy Watch 4 को सिर्फ 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप 5000 रुपये का कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं। Samsung Galaxy S22 सीरीज को आप भारत में खरीद सकते हैं। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन- Galaxy S22, Galaxy S22 Plus और Galaxy S22 Ultra आते हैं। किसी मॉडल खरीदने पर बड़ा ऑफर है।
Galaxy S22 सीरीज के फोंस पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर
Galaxy S22 सीरीज के फोन्स पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिल रहे हैं। यह फोन भारत में दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। इसका हायर वेरिएंट यानी 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,18,999 रुपये में आता है।
Galaxy S22 और S22 Plus की कीमत
इस सीरीज का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन Galaxy S22 है। यह फोन 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इनकी कीमत क्रमशः 72,999 रुपये और 76,999 रुपये है। दूसरी ओर प्लस वेरिएंट की बात करें तो इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये है और इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 88,999 रुपये है।
अफोर्डेबल प्राइस पर कैसे मिलेगी वॉच
अगर आप Galaxy S22 Ultra को खरीदते हैं, तो Galaxy Watch 4 को अफोर्डेबल प्राइस पर खरीद सकते हैं। 26,999 रुपये की कीमत वाली इस वॉच को आप महज 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर 12 हजार रुपये का अपग्रेड बोनस मिल रहा है
HDFC Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर कैशबैक ऑफर
Galaxy S22 Plus और Galaxy S22 स्मार्टफोन के साथ यूजर्स 11,999 रुपये की कीमत वाले Galaxy Buds 2 को सिर्फ 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर भी 5000 रुपये का कैशबैक ऑफर और अपग्रेड डील मिल रही है। कैशबैक ऑफर HDFC Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें : यात्रियों से भरी बस में उतरा करंट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : रांची के न्यूक्लियस मॉल में मच गया हड़कंप, जानिये क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : घूसखोर बंदोबस्त पदाधिकारी, क्लर्क और प्यून को 4-4 साल की सजा, जानिये कैसे धराये थे
इसे भी पढ़ें : नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, किसी के पैर तो किसी के हाथ क’टे, देखें…
इसे भी पढ़ें : जम्मू में कश्मीरी पंडित, बिहार के मजदूर समेत 7 को मारी गोली, कही ये …
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…















