spot_img
spot_img

ग्रामीण बहनों द्वारा निर्मित राखी खरीद उनको तोहफा दें : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : मुख्यमंत्री जी धन्यवाद। पलाश ब्राण्ड लांच कर आपने हमारी आजीविका को सशक्त कर दिया है। ये बातें गोड्डा निवासी रीना देवी ने मुख्यमंत्री को रेशम धागों से हस्तनिर्मित राखी भेंट करने के क्रम में कही। मुख्यमंत्री भी रीना के हौसले से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उन्हें इस बात का आभास हो गया कि राज्य की ग्रामीण महिलाओं के हौसले को पंख देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने की उनकी परिकल्पना अब मूर्तरूप लेने लगी है। पलाश ब्राण्ड के जरिए राज्य की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर हो रही है। इस राखी के त्योहार में भी ग्रामीण महिलाएं साधारण धागे की राखी के साथ रेशम के धागे की राखी बना अपने हुनर को पहचान देने का कार्य राज्य सरकार के सहयोग से कर रही है।

Read more: जज उत्तम आनंद हत्याकांड : सामने आई धनबाद थाना के मुंशी की बड़ी लापरवाही, सस्‍पेंड

पलाश मार्ट एवं एप्प पर बिक्री के लिए उपलब्ध है पलाश राखी

भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर ग्रामीण महिलाएं राखी का निर्माण कर रहीं हैं। ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित राखी फैन्सी, आकर्षक एवं किफायती दाम में बिक्री के लिए पलाश मार्ट में उपलब्ध है। इस हुनर के जरिए महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। पहली बार स्वनिर्मित रेशम के धागे से पलाश रेशमी राखी का निर्माण हो रहा है। महिलाओं द्वारा पलाश रक्षाबंधन किट भी तैयार किया गया है। इस किट में राखी के अलावा रोली, अच्छत,चन्दन, माचिस, काजू, किशमिस, पिस्ता, बादाम इत्यादि भी दिए जा रहे हैं, ताकि ग्राहकों को एक ही किट में सभी सामग्री प्राप्त हो सके।

Read more:लड़कियों के हित में सुप्रीम फैसला, अब NDA एग्जाम में हो सकेंगी शामिल

पलाश मार्ट में उपलब्ध है पलाश राखी

पलाश मार्ट में सखी मंडल की बहनों द्वारा निर्मित फैंसी राखियां बिक्री के लिए उपलब्ध है। सस्ती कीमत पर फैन्सी एवं आकर्षक राखियों की खरीदारी यहां की जा सकती है। भाई-बहन के इस पर्व में आइए ग्रामीण बहनों  द्वारा निर्मित राखी की खरीदारी कर उनको तोहफा दें।

Read more:“बिना चढ़ावा नहीं करूंगा साइन” …और रंगेहाथ धरा गये इंजीनियर साहब

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...

चतरा के हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़, फिर क्या हुआ… जानें

Chatra : चतरा से अगवा कर लिये 6 लोगों...