Dhanbad : जज उत्तम आनंद हत्याकांड में धनबाद थाना के मुंशी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एसएसपी ने आरोपी मुंशी को सस्पेंड कर दिया है। जज उत्तम आनंद हत्याकांड की जांच में यह खुलासा हुआ कि जज को धक्का मारने से पहले आरोपी लखन और राहुल ने 3 मोबाइल फोन की चोरी की थी। जिसमें से एक मोबाइल हिल कॉलोनी निवासी शुभेंदु विश्वकर्मा की थी। शुभेंदु विश्वकर्मा ने धनबाद थाने में लिखित शिकायत की थी। लेकिन थाना के मुंशी विजय यादव ने केस दर्ज नहीं किया और आवेदन को अपने पास रख लिया था। मामले में केस दर्ज नहीं होने को एसएसपी ने बड़ी लापरवाही मानी है। मुंशी विजय यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिये गये हैं।















