spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Bus पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, चार गंभीर

Date:

spot_img
spot_img

गढ़वा : गढ़वा में सुबह-सुबह Bus अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में बस का खलासी और अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा हादसा गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र लातदाग पुराना यात्री शेड के पास हुआ। गया। घटनास्थल एनएच 75 पर जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर है।

Bus हादसे में यात्री शेड चकनाचूर

घटना के संबंध में बताया गया कि गणेशा नामक बस यात्रियों को लेकर निकली ही थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। बस ने यात्री शेड में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि यात्री शेड चकनाचूर हो गया। घायलों को मेराल सीएचसी अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्‍वीर, देखिए दिखता है कैसा

कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं

दुर्घटना के बाद सूचना पर एंबुलेंस कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गयी। उक्त एंबुलेंस से सभी घायलों को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बताया कि घायल यात्रियों को मामूली चोट आई है। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। सभी खतरे से बाहर हैं।

बस में सवार ज्यादातर यात्री उत्तर प्रदेश के कोण मंडरा, धुरकी प्रखंड के खाला, बनखेता और रमुना के थे। सभी गढ़वा और डालटनगंज जा रहे थे। बस दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर एनएच 75 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस प्रशासन ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क के किनारे कराकर यातायात शुरू कराया गया।

इसे भी पढ़ें : देखिए, ओझा का ठप्पा लगते ही मिल जाता है नाम “डायन”

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: