Kohramlive desk: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसके लिए RBI ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी मिकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च है।
ऐसे करें आवेदन
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsonline। ibps। in/rbiafeb22/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://opportunities। rbi। org। in/Scripts/bs_viewcontent। aspx?Id=4085 के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 950 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 17 फरवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 8 मार्च 2022
रिक्ति विवरण
RBI Assistant के लिए कुल पदों की संख्या- 950
योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही विशेष राज्यों के लिए भाषाओं में प्रवीणता के साथ कंप्यूटर का नॉलेज आवश्यक है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयुसीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 55700 रुपये दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : पत्नी का दुख, एक Kiss तक नहीं मिला, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इन 18 खूंखार व दुर्दांत का पता बताओ और बन जाओ लखपति
इसे भी पढ़ें : PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…
इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार














