Kohramlive : यूपी पुलिस की नौकरी करने की चाहत रखने वालों के लिये बंपर वैकेंसी निकाली गई है। करीब 60 हजार 244 कांस्टेबल की बहाली की जायेगी। इसकी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2024 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। कुल 60,244 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 24102, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024, ओबीसी के लिए 16264, एमसी के लिए 12650 और एसटी उम्मीदवारों के लिए 1204 रिक्तियां हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और PST/PET शामिल हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। CM योगी ने अपने X अकाउंट से इस बात का ऐलान करते हुये कहा कि युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वगों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का फैसला लिया गया है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जायें।
- होमपेज पर भर्ती या करियर लिंक पर क्लिक करें।
- नये उपयोगकर्ता हैं तो पोर्टल पर एक खाता बनायें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पत्र तक पहुंचें।
- सभी जरूरी कॉलम भरें, वहीं जरूरी दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
इसे भी पढ़ें : क्या छोटा, क्या बड़ा, सबके लिये मछली घर में मस्ती ही मस्ती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची के इस रोड में एंट्री करने से पहले पढ़ ले यह खबर…
इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें :जमीन संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :डैम में डूबे धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :विभागीय सचिवों को इस दिन तक मुख्यालय ना छोड़ने का आदेश… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :आमिर खान की बेटी का प्रीवेडिंग फंक्शन हुआ शुरू… देखें
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिरी के इल्जाम में बीच रोड का*ट दी गर्दन
इसे भी पढ़ें :CM के लिए राहत भरी खबर…
इसे भी पढ़ें :‘दूसरा पुलवामा’ की धमकी देने वाले का झारखंड कनेक्शन… जानें
इसे भी पढ़ें :IT में निकली वैकेंसी, अजमाये किस्मत…
इसे भी पढ़ें :नये साल की शुरूआत महीने में इतने रोज बैंक बंद… जानें
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को








