Kohramlive : एक साथ मां और बेटे दोनों को गोली मार दी गई। इल्जाम है कि उसी परिवार के छोटे बेटे ने गोली चलाई थी। घटना बुधवार दोपहर राजस्थान के भरतपुर के जघीना गांव में हुई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं संदेही गुनहगार मौके से फरार हो गये। जिले के एसपी मृदुल कच्छावा मौके पर पहुंच जांच में जुटे है।
मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर आदित्य और बड़े भाई राकेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात मारपीट तक हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद मां उर्मिला दोनों में बीच-बचाव करने आयी। बात इतनी बिगड़ गई कि छोटे भाई सौरभ ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। जिससे राकेश के सीने और मां के हाथ में गोली लग गई। मौके से आदित्य और सौरभ फरार हो गये। दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। राकेश की गंभीर हालत देखते हुये उसे जयपुर के RBM हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें :बड़ा फेरबदल: 2 IAS और 50 PCS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 6 BDO का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट
इसे भी पढ़ें : जिसके-तिसके घरों और कार पर फा*यरिंग करने वाले धरा गये… जानें
इसे भी पढ़ें :रजिस्ट्री ऑफिस में काम करने वाले के सिर में दा*ग दी पांच गो*लियां… जानें












