Gumla : PLFI के सक्रिय सदस्य रहे मिठु गोप पर सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। मिठु गोप केसीपारा गांव का रहने वाला है। एक गोली मिठु गोप के हाथ में लगी और वह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मिठु गोप अंबवा गांव में लगे मेला देखने गया था। लौटने के क्रम में वह केसी पारा मोड़ के पास खड़ा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। दो राउंड फायरिंग की गई। पहली बार में निशाना चूक गया। दूसरी गोली उसके सिर को टारगेट कर मारी गई। पर मिठू गोप ने अपना हाथ उठा लिया और गोली उसके हाथ में जा लगी। गोली लगने के बाद जख्मी मिठू ने वहां से भागकर जान बचाई। वह किसी तरह अपने घर पहुंचा, जिसके बाद घरवाले उसे लेकर अस्पताल चले गये। घायल मिठू गोप ने बताया कि काफी अंधेरा होने के कारण वह हमलावरों को पहचान नहीं पाया। किसी तरह जान बचाकर वह भाग निकला। फिलहाल मिठु मुख्यधारा में वापस लौट कर सामाजिक जीवन यापन कर रहा है।
इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी
इसे भी पढ़ें : Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में कोरोना की एंट्री, 4 विदेशी पर्यटक पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी, भूल गई खू*न के रिश्ते, चौंका गई सबको, देखें…
इसे भी पढ़ें : बीवी को बोल साली पर हो गया फिदा, अब म*र मिटने को तैयार














