UP : अयोध्या के भदरसा में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के संदेही गुनहगार मोईन खान के शॉपिंग कांप्लेक्स पर बुलडोजर चला दिया गया। गुरुवार को तीन JCB और एक पोकलैंड की मदद से दो मंजिला भवन को ध्वस्त कर दिया गया। लगभग चार घंटे तक चली कार्रवाई में कांप्लेक्स को जमींदोज कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मोईन खान के शॉपिंग कांप्लेक्स के निचले तल्ले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक को खाली करा दिया गया। बैंक के बगल में स्थित सपा नेता की बेकरी के शोरूम को भी खाली कराया गया। एक अन्य दुकान में रखे कुछ सामान को हटाने का मौका मिला। बाकी दुकानें कई दिन पहले ही खाली की जा चुकी थीं। कांप्लेक्स के बिजली कनेक्शन को काटा गया। आज दिन के 1.28 बजे अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह, SDM सोहावल अशोक सैनी और CO अयोध्या आशुतोष तिवारी की देखरेख में भवन को ध्वस्त करने का काम शुरू हुआ। प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स का अवैध निर्माण किया गया था। इसे तालाब और चकरोड की जमीन पर कब्जा कर बनवाया गया था।
इसे भी पढ़ें :ट्रेनी पायलट का मिला श’व…
इसे भी पढ़ें :कार्रबाइन के दम पर करता था गुंडई, पुलिस ने निकाली हेकड़ी
इसे भी पढ़ें :MP के शातिर चोरों ने मचा रखा था तहलका, धराये तो खुला बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें :नया संगठन बना सकते हैं चंपई सोरेन, क्या बोले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :24 अगस्त को बंद का ऐलान…
इसे भी पढ़ें :अब जीवन का नया अध्याय शुरू करेंगे : चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर में मिली तेंदुए की खाल, बिकने वाला था चीन में
इसे भी पढ़ें :कैप्टन और जहाज रहस्यमय ढंग से गायब, खोज में जुटी NDRF
इसे भी पढ़ें :बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज, SDM को ही जड़ दी लाठी… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :भारत बंद से पहले डिस्टलरी पुल पर मचा शोर
इसे भी पढ़ें :SC ने किया टास्क फोर्स के गठन, पहचान उजागर करने वाला अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में कई थानेदार और OP प्रभारी बदले… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :क्राइम कंट्रोल का खाका तैयार, क्या बोल गये DGP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :स्कूल के टॉयलेट में पाप, रेलवे ट्रैक पर झलका जनाक्रोश
इसे भी पढ़ें :राज्यसभा उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट… देखें








