spot_img
spot_img

वित्‍तमंत्री के पिटारे से निकला 1,01,101 करोड़ का बजट, जानिये खास बातें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गुरुवार को वित्‍तमंत्री डॉ रामेश्‍वर उरांव ने हेमंत सरकार का तीसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विधानसभा में 1,01,101 करोड़ का बजट पेश किया। उन्‍होंने कहा है कि बजट में आम लोगों और खासकर युवाओं के सुझावों को प्राथमिकता दी गई है।  बजट को दूरगामी बनाने का प्रयास किया गया है। आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष फोकस किया गया है। उन्‍होंने आगे कहा कि राज्‍य सरकार अब गोबर खरीदकर बायो गैस को बढ़ावा देगी। इसके लिए राज्य में गोधन विकास योजना शुरू की जाएगी। इससे 40 हजार किसानों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

बजट की खास बातें

  • जल संसाधन विकास पर 1894.48 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
  • मनरेगा में 12 करोड़ 50 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य
  • आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 लाख बच्चों को दिये जायेंगे गर्म कपड़े
  • रांची में मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के लिए रीडिंग रूम का कराया जायेगा निर्माण
  • स्कूली शिक्षा पर 11607. 67 लाख रुपये खर्च करेगी सरकार
  • स्‍टूडेंट्स के लिए शुरू होगी गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना
  • जिला पुस्तकालय की होगी स्थापना
  • ज्ञानोदय योजना के तहत स्कूलों में साइंस लैब एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित करेगी सरकार
  • स्वास्थ्य बजट में 27 फीसद की वृद्धि की गई, यह अब 5618.83 करोड़ होगी।
  • सभी जिला अस्पताल में 300 बेड अस्पताल में होंगे अपग्रेड
  • रांची के रिम्स, जमशेदपुर के एमजीएम तथा धनबाद के पीएमसीएच को बनाया जायेगा और बेहतर
  • कई अनुमंडल अस्पताल को जिला अस्पताल में किया जायेगा अपग्रेड
  • खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ेंगे 5 लाख नये लाभुक
  • ग्रेजुएट  बेरोजगारों को रोजगार के लिए तैयार करेगी सरकार
  • श्रम नियोजन में 590.70 लाख रुपये का प्रस्ताव
  • सरना, हरगड़ी, मसना की चारदीवारी निर्माण तथा सोलर उर्जा के लिए 175 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
  • इको टूरिज्म को बढ़ावा देगी सरकार
  • रांची में जाम की समस्या के समाधान के लिए इनर रिंग रोड तथा कई फ्लाई ओवर का प्रस्ताव
  • एयर एंबुलेंस के लिए भी किया गया बजट का प्रावधान

इसे भी पढ़ें : फौजी पापा ने दिखाया राह और 20 छात्रों को लीड करते यूक्रेन से निकल पड़ी रांची की अंबिका

इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह तक बाइक पहुंचाने वाले का क्या हुआ हाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : आयुष के लौटते ही मायूस मां-बाप के खिल उठे चेहरे, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...