Kohramlive : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा ने अपने 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में बसपा ने सात मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसमें सहारनपुर सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के इमरान मसूद के सामने माजिद अली को उतारा गया है। कैराना लोकसभा सीट इकरा हसन को उम्मीदवार बनाया गया है। उनके सामने श्रीपाल सिंह होंगे। बिजनौर से विजेन्द्र सिंह मैदान में होंगे।
मुजफ्फरनगर सीट से दारा सिंह प्रजापति, नगीना (SC) से सुरेन्द्र पाल सिंह को बसपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी को प्रत्याशी बनाया है। रामपुर सीट से जीशान खान चुनाव लड़ेंगे। सम्भल लोकसभा सीट से शौलत अली को उतारा गया है। अमरोहा लोकसभा सीट से बसपा ने मुजाहिद हुसैन को प्रत्याशी बनाया है। इनका मुकाबला भाजपा के कंवर सिंह तवर और सपा-कांग्रेस गठबंधन के दानिश अली से होगा।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस महीने दो रोज रहेगा मौसम का यह हाल
इसे भी पढ़ें :मॉस्को में आतंकी ह*मले में म*रने वालों की संख्या बढ़ती जा रही… जानें
इसे भी पढ़ें :ससुर और प्रेग्नेंट बहू के साथ यह क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :नशे के सौदागरों को जमशेदपुर पुलिस का झटका… जानें
इसे भी पढ़ें :ACB के शिकंजे में शिक्षा विभाग का कर्मी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन-दहाड़े बीच मेन रोड में म*र्डर








