Hazaribagh(Sunil Sahu) : BSF अपना 59वें स्थापना दिवस को यादगार और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटा है। आगामी 1 दिसम्बर को BSF का स्थापना दिवस है। इस समारोह में कई हस्तियां शामिल होंगी। हजारीबाग के मेरू के रानी लक्ष्मीबाई परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन होगा। समारोह को खास बनाने के लिये दिन-रात अधिकारी और जवान जुटे हैं। BSF मेरु के प्रिसिंपल सह IG केएस बान्याल ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले स्थापना दिवस दिल्ली में मनाया जाता था। साल 2021 में जैसलमेर, साल 2022 में अमृतसर और अब हजारीबाग में होने जा रहा है। समारोह में जाबांज व सीमा भवानी की मोटरसाइकिल टीम, ऊंट व घुड़सवार दस्ते, उच्च प्रशिक्षण पाये हुए श्वान, BSF एयर विंग के हेलीकॉप्टर, BSF तोपखाना, अश्रु गैस इकाई टेकनपुर, मिर्ची बम्ब व एडवेंचर प्रशिक्षण संस्थान (BIAAT) की पैराग्लाइडिंग का जलवा देखने को मिलेगा। पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, मेरू कैंप की स्थापना 18 नवम्बर 1966 को लेफ्टिनेंट आर0 पी0 मैकेलिफ के नेतृत्व में हजारीबाग में हुई। देश की रक्षा के साथ-साथ BSF सामाजिक कामों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है।
IG केएस बान्याल ने बताया कि समारोह में BSF के वीरता पदक विजेताओं, वीरता पदक विजेता (मरणोपरांत) के परिजनों, सेवारत सीमा पहरेदारों के अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बल से रिटायर्ड अधिकारियों को न्योता भेजा गया है। इस समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह को आने के लिये भी अनुरोध किया गया है।
1 दिसंबर 1965 में BSF की हुई स्थापना
1 दिसम्बर 1965 में सीमा सुरक्षा बल यानी BSF की स्थापना हुई थी। केएफ रूस्तम पहले डायरेक्टर जनरल बने। वर्तमान में BSF की कुल 192 बटालियन विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा के लिये मुस्तैद है। वहीं, आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों, कानून व्यवस्था, चुनाव, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के घने जंगलो, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, जैसे राज्यों की दुगर्म पहाड़ियों व जम्मू कश्मीर के बर्फीले इलाकों में आतंकवाद, नक्सलवाद को रोकने में अपना खास योगदान दे रहा है।
BSF मेरु में विदेशी सैनिक तक ले चुके हैं ट्रेनिंग
स्थापना के बाद से अब तक BSF मेरु में 62 हजार प्रशिक्षु जवानों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस साल 1583 प्रशिक्षु प्रशिक्षित हुये। मित्र राष्ट्र जैसे बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका के भी पदाधिकारी और जवान प्रशिक्षण लेते रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल हजारीबाग भारत सरकार के चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। इस साल विभिन्न पदों के लिए के लिए कुल 11,701 अभ्यर्थियों की भर्ती परीक्षा हुई, जिसमें 3,698 पास हुये।
इसे भी पढ़ें :जेल से बाहर निकलते ही किया काम तमाम…
इसे भी पढ़ें :फोन पर बातें कर रिझाना पूरे परिवार के लिये बना काल…
इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट में नौकरी…
इसे भी पढ़ें :प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में चोरी, ऐसे घुसे चोर…
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बेकाबू टेलर ने मचाया कोहराम…
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…
इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें
इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…
इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…
इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…












