LOHRDAGA : करीब 7 साल तक जंगल में गुमनामी की जिंदगानी जी रहे अनाथ विष्णुदयाल नगेशिया की जिंदगी में जब मनीता आई तो उसकी जिंदगी ही बदल डाली। मनीता का प्यार उसे खींच लाया जंगल से गांव तक। प्यार का वास्ता ने ऐसा असर दिखाया कि बुधवार को सब जोनल कमांडर माओवादी विष्णुदयाल नगेशिया लोहरदगा के डीसी और एसपी प्रियंका मीणा के सामने हथियार डाल दिया। विष्णु के साथ आकाश नगेशिया ने भी सरेंडर कर दिया। दोनों को नई दिशा नीति के तहत तत्काल 1-1 लाख रुपये का लाभ दिया गया। वहीं एसपी प्रियंका मीणा ने कहा- सरेंडर करने वाले इन दोनों माओवादियों को कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा। सरेंडर करने के बाद विष्णु और आकाश ने अपने बारे में जो कुछ पुलिस को बताया, उसके अनुसार कुख्यात माओवादी रवींद्र गंझू के फरमान और डर से गांव वालों ने उन दोनों को उसके हवाले कर दिया। रवींद्र गंझू का फरमान था हर गांव से एक लड़का या लड़की संगठन में भेजने का।
गंझू के आतंक की धार में दोनों बह गये। माता-पिता के साये से वंचित विष्णु वर्ष 2013 में संगठन से नाता जोड़ा। तब से जिंदगानी जंगल, पहाड़, नदी-नाला में ही कट रही थी। गुजरे 7 साल में कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने की वजह से संगठन में उसका कद बढ़ा दिया गया। उसे सब जोनल कमांडर बना दिया गया। इसी साल अप्रैल माह में लातेहार की रहनेवाली मनीता से उसकी मुलाकात क्या हुई, वह उसके गले का हार बन गई। दोनों ने गुमला के आंजन धाम मंदिर में शादी कर ली। उसे करारा झटका तब लगा, जब उसे घर जाने की छुट्टी नहीं दी जाती थी। संगठन से उसका मोह भंग हो गया। पत्नी के प्यार ने उसे खींच लाया जंगल से गांव तक। कुछ दिनों तक अपने मामा के घर में रहा, फिर इरादा बनाया कि वह सरेंडर कर शेष जिंदगानी सुकून से परिवार के साथ बितायेगा। उसने सरकार के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति नई दिशा के बारे में जाना सुना। आकाश भी राजी था, इसके बाद आज दोनों ने सरेंडर कर दिया। सब जोनल कमांडर विष्णु दयाल के खिलाफ कुल 10 और आकाश के खिलाफ एक मामले पुलिस ने जुटाये हैं।
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….












