TRENDING : हर समाज की शादी में कुछ खास हुआ करता है। लड़का-लड़की पक्ष में रूठने-मनाने का दौर चलता है। यदि शादी में किसी को कछ खाने को नहीं मिले तो लड़़की शादी से ही इनकार कर दे, ऐसा सुनकर या जानकर हैरानी होना स्वाभाविक है। जी हां, उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ की एक शादी में ऐसा हुआ है। वहां एक शादी में जब दुल्हन के जीजा को आइसक्रीम नहीं मिली तो दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया था। इसके बाद बवाल मच गया था। बवाल इतना बढ़ गया था कि मामला थाने तक पहुंच गया था। इसके बाद भी दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई थी और दूल्हे को अपनी बारात वापस लेकर लौटना पड़ा था।
इसे भी पढ़ें : कोरोना से भी बचाना है, दुल्हनियां भी लाना है… संक्रमित दूल्हे ने ऐसे भरी मांग
आइसक्रीम खाने को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में हुई थी झड़प
अलीगढ़ के सासनी गेट के वार्ष्णेय मैरिज हॉल में शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में आइसक्रीम खाने को लेकर इस मैरिज हॉल में झड़प शुरू हो गई थी। जब दुल्हन को इस बात की खबर हुई कि उसके जीजा को आइसक्रीम नहीं मिली तो उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया था। इसके बाद सुबह वह सासनी गेट थाने पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : ऑक्सीजन की किल्लत से आगरा के इस अस्पताल में 8 लोगों ने तोड़ा दम
दुल्हन के पीछे-पीछे थाने पहुंचा दूल्हा
दूल्हा भी दुल्हन के पीछे-पीछे थाने पहुंच गया। दूल्हा लगातार दुल्हन को मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह मानी नहीं। देखते ही देखते थाने पर दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। काफी बातचीत होने के बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प भी शुरू हो गई। दुल्हन मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, जबकि दूल्हा थाना सासनी गेट इलाके के महेंद्र नगर का रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें :इंडिया में कल होगी Samsung Galaxy M42 5G की लांचिंग, जानें खासियत












