spot_img

इंडिया में कल होगी Samsung Galaxy M42 5G की लांचिंग, जानें खासियत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : इंडिया में Samsung 28 अप्रैल को अपनी M सीरीज के पहले 5G स्मार्टफोन की लांचिंग करेगा। दोपहर 12 बजे Samsung Galaxy M42 5G को लांच किया जाएगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक पेज भी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : कृषि पदाधिकारी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

फास्टेस्ट मान्सटर टैगलाइन

Amazon पर जारी किए गए पेज में Galaxy M42 5G को ‘फास्टेस्ट मॉन्सटर’ टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। ऐमेजॉन लिस्टिंग से ये भी साफ है कि लांच के बाद इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

750G मोबाइल प्रोसेसर

ऐमेजॉन पेज लिस्टिंग के मुताबिक ये हैंडसेट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G मोबाइल प्रोसेसर के साथ आएगा। साथ ही जारी टीजर में ये भी बताया गया है कि ये फोन कंपनी के Knox सिक्योरिटी डिफेंस सिस्टम के साथ आएगा।  यहां AltZlife और कंटेंट सजेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें :इस खिलाड़ी ने की मांग, 100 मीटर से लंबा छक्का लगे तो मिले इतने रन

सैमसंग पे फीचर

सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में ऑनलाइन पेमेंट के लिए सैमसंग पे फीचर भी मिलेगा। ऐमेजॉन पर जारी पेज में फोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप को भी देखा जा सकता है। ऐसी चर्चा है कि इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

32 MP सेल्फी कैमरा

Galaxy M42 5G के फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। ये एंड्रॉयड 11 बेस्ड One UI 3 पर चल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस हैंडसेट को ब्लू, ब्लैक और वाइट वाले तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :कोरोना से भी बचाना है, दुल्‍हनियां भी लाना है… संक्रमित दूल्‍हे ने ऐसे भरी मांग

कीमत 20 से 25 हजार

कुछ पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy M42 5G की कीमत इंडिया में 20,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक रखी जा सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।