spot_img
spot_img

”Britain का युद्ध नहीं है और उनका देश इसमें शामिल नहीं होगा”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े संघर्ष को लेकर वैश्विक नेताओं की चिंता खुलकर सामने आने लगी है। Keir Starmer ने बुधवार को चेतावनी देते हुये कहा कि ईरान में जारी संघर्ष का असर Britain के भविष्य और उसकी अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह ब्रिटेन का युद्ध नहीं है और उनका देश इसमें शामिल नहीं होगा।

Britain युद्ध में शामिल नहीं होगा

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, “यह तूफान चाहे जितना भी जबरदस्त क्यों न हो, हम उसका सामना करने के लिये पूरी तरह तैयार हैं।” उन्होंने दोहराया कि यूके इस संघर्ष में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होगा, क्योंकि यह देश के हित में नहीं है। जीवन-यापन की बढ़ती लागत पर बात करते हुये स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन में महंगाई और ऊर्जा संकट को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका मध्य-पूर्व में तनाव कम करना और Strait of Hormuz को फिर से पूरी तरह खोलना है। उन्होंने कहा कि यह समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिये बेहद अहम है और इसके बंद रहने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर गहरा असर पड़ सकता है।

कूटनीतिक कोशिशें तेज

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बताया कि इस संकट को कम करने के लिये कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री और चांसलर ने G7 देशों के समकक्षों से बातचीत की है। रक्षा सचिव मध्य-पूर्व के साझेदार देशों के साथ संवाद कर रहे हैं। खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिये ब्रिटेन ने 35 देशों को एक साझा पहल में साथ लाने का प्रयास किया है। उधर Anthony Albanese ने भी राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि आने वाले महीने दुनिया के लिये आसान नहीं होंगे। उन्होंने कहा, “मैं साफ कहना चाहता हूं कि आने वाले महीने कठिन हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें

इसे भी पढ़ें : पहली तारीख, महंगा हुआ LPG सिलेंडर… जानें कितना

कोई भी सरकार इस युद्ध से पैदा हुये दबावों को पूरी तरह खत्म करने का वादा नहीं कर सकती। लेकिन हम ऑस्ट्रेलिया को इसके सबसे बुरे असर से बचाने के लिये हर संभव कदम उठायेंगे।” ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अनिश्चित समय जरूर है, लेकिन वैश्विक चुनौतियों का सामना एकजुट होकर किया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर तेल कीमतों, वैश्विक व्यापार और महंगाई पर पड़ सकता है, जिससे दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : शर्मसार हुई रांची, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : Ranchi Police कप्तान ने दिये टास्क, हाईटेक सिस्टम पर जोर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...