पलामू : भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ ACB की कार्रवाई लगातार जारी है। बावजूद इसके घूसखोरी का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को पलामू ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए घूसखोर रोजगार सेवक को 10 हजार घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा।
Read More : Big Breaking : IPL 2021 सस्पेंड, BCCI ने लिया फैसला
अब्दुल रहमान नामक रोजगार सेवक छतरपुर प्रखण्ड कार्यालय में कार्यरत है। छतरपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के रहने वाले नरेश कुमार यादव के पुत्र शंभू कुमार यादव (25) ने मनरेगा योजना में काम किया था। राशि निर्गत कराने के लिए रोजगार गारंटी अधिनियम फॉर्म पर रोजगार सेवक का साइन जरूरी था। फॉर्म पर साइन करने के बदले रोजगार सेवक अब्दुल रहमान 10 हजार रुपए घूस की मांग कर रहा था। शंभू ने फॉर्म पर साइन करने के लिए अब्दुल रहमान से कई बार आग्रह किया। लेकिन उसने घूस लिए बिना साइन करने से इनकार कर दिया।
Read More : फंदे पर झूलती मिली महिला थाना प्रभारी की लाश, पुलिस महकमे में हड़कंप
इसके बाद परेशान शंभू ने इसकी शिकायत पलामू ACB से की। ACB ने मामले का सत्यापन किया और फिर घूसखोर रोजगार सेवक को गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई गई। रणनीति के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता से रोजगार सेवक ने घूस लिया, वहां मौजूद ACB टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार करने के बाद रोजगार सेवक को ACB कार्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline










