UP : मेरठ में 10 हजार रुपये की रिश्वत(Bribe) ने एक दारोगा की जिंदगी का रुख ही बदल दिया। 2023 बैच के दारोगा छत्रपाल, जो कुछ ही दिनों में मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से शादी करने वाले थे, अब जेल में हैं, और रिश्ता भी टूट चुका है। एंटी करप्शन टीम ने थाना परिसर स्थित आवास से छत्रपाल को रंगेहाथ 10 हजार रुपये(Bribe) लेते गिरफ्तार किया।
रिश्वत(Bribe) लेते पकड़े गये दारोगा की टूट गई शादी
मामला एक गांजा तस्करी केस से जुड़ा था, जिसमें आरोपी की पत्नी को क्लीनचिट देने के नाम पर पहले एक लाख रुपये लिये गये, फिर दोबारा पैसों की मांग की गई। आखिरकार 10 हजार पर सौदा तय हुआ और यहीं खेल खत्म हो गया। गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब मंत्री की भतीजी से तय शादी टूट गई। 5 मई को बारात निकलनी थी, लेकिन उससे पहले ही रिश्ता खत्म हो गया। बताया जा रहा है कि हवालात में छत्रपाल फूट-फूटकर रोता रहा।
उसने खाना तक नहीं खाया और अपने बैचमेट दारोगाओं से मदद की गुहार लगाता रहा कि “गलती हो गई…” उधर, मंत्री धर्मपाल सिंह ने साफ कर दिया कि रिश्वत(Bribe) में पकड़े जाने के बाद यह रिश्ता खत्म कर दिया गया है। इस पूरे मामले ने पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी है।
इसे भी पढ़े :Gold : सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें बड़े शहरों के दाम…
इसे भी पढ़े :Dhanbad : 54 पुलिसकर्मियों की “घर वापसी”, हाईकोर्ट ने पलटा आदेश…
इसे भी पढ़े :Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में झमाझम बारिश…
इसे भी पढ़े :बस ये 5 उपाय अपनायें, AC करेगा कूल-कूल…
इसे भी पढ़े :Mantra : शायद सुकून कहीं दूर नहीं, आपके भीतर ही छिपा है, जानें…








