रांची : बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के रिंग रोड चूट्टू में ड्रीम पेट्रोल पंप में देर रात लूट। हथियारबंद अपराधियों ने डेढ़ लाख नगद और कई अन्य सामान लूट लिया। अपराधियों ने घटना को देर रात 3 बजे अंजात दिया। पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में अपराधी हथियार से लैश दिख रहे हैं। 6 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : आपत्तिजनक स्थिति में धराए प्रेमी जोड़े, लोगों ने ऐसे करा दी शादी…(VIDEO)
पंप के संचालक इरफान अंसारी ने बताया कि देर रात पंप से डेढ़ लाख से अधिक नगद रुपये व पेट्रोल पंप में लगे पेट्रोल रीड करने वाली मशीन को अपराधी लूटकर ले गए। बीआईटी मेसरा ओपी के प्रभारी मन्दीप उरांव ने बताया कि पुलिस का गश्ती दल घटना से कुछ देर पहले उधर से गुजरा था। मगर अपराधियों ने पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की शिनाख्त में जुटी है। अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इसे भी पढ़ें : बच्चा दिनभर सोने लगे और बदलने लगे उसका रंग, तो…
4 महीेेेने पहले हुआ है पेट्रोल पंप का उद्घाटन
भारत पेट्रोलियम के पंप ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप का उद्घाटन 29 फरवरी 2021 को आलमगीर आलम ने फीता काटकर किया था। रिंग रोड में पेट्रोल पंप नहीं था। इस पंप के खुलने से उधर से गुजरने वाले वाहनों और आसपास के लोगों को राहत हुई। मगर पंप में चोरी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत है।








