spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डॉक्‍टर ने पहले पत्‍नी और बच्‍चों को दिया मौत का इंजेक्‍शन, फिर खुद भी कर ली आत्‍महत्‍या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक प्रतिष्ठित डॉक्टर ने पूरे परिवार के साथ मौत को गले लगा लिया। डॉक्टर को गरीबों का डॉक्टर माना जाता था। यह बहुत कम कीमत पर इलाज करते थे। शनिवार की सुबह जब मरीज डॉक्टर महेंद्र थोरात के घर पहुंचे, तो सुसाइड का मामला सामने आया। डॉक्टर महेंद्र थोराट अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के राशि‍न में रहते थे। डॉक्टर ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुलाई और फिर खुद भी अपनी जान दे दी।

इसे भी पढ़ें : पिठोरिया हत्‍याकांड में बड़ा खुलासा, पारसनाथ बेदिया को मारी गई थी कान में गोली, जो…

आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में पुलिस जुटी है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके अनुसार डॉक्टर के 17 साल के बेटे को कम सुनाई दे रहा था, जिसके कारण उन्हें समाज में काफी अपमान झेलना पड़ रहा था। इसी से परेशान होकर डॉक्टर परिवार ने आत्महत्या कर ली। मगर पुलिस को इस सुसाइड नोट की वजह पर संदेह है। इतनी छोटी सी बात के लिए कोई कैसे पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर सकता है। यह किसी के गले नहीं उतर रहा। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हर एक साक्ष्य को इकट्ठा करने में लगी है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा और भरोसे का खूनः खुद को अनाथ बता पहले दिल जीता, फिर कर दिया ये…

सुसाइड नोट में यह भी खुलासा हुआ कि डॉक्टर ने अपनी पत्नी की मदद से पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने का निर्णय लिया। डॉ महेंद्र थोराट की पत्नी का नाम वर्षा, बड़े बेटे का नाम कृष्णा और छोटे बेटे का नाम केवल्‍य  था। घटना से पूरे इलाके के लोग सकते में हैं।

इसे भी पढ़ें : जिस परीक्षा के लिए रोहित ने दे दी जान, वह हो गयी रद्द

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...