spot_img

BREAKING: कैंप में अंधाधुंध फायरिंग, 7 की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : शुक्रवार को रोहिंग्या कैंप में अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद हड़कंप मच गया। भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमला बांग्‍लादेश के रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसे में हुआ।

उखिया एसपी शिहाब कैसर ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी कि हमले के बाद चार लोगों की तुरंत मौत हो गई। इसके तुरंत बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। यहां तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एक हमलावर को बंदूक और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कैंप में छापेमारी की जा रही है।

सुबह 4 बजे हुआ हमला
सुरक्षाबल के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने सुबह करीब चार बजे उखिया में कैंप नंबर 18 के ब्लॉक एच-52 में मदरसे पर हमला किया। पहले इस हमले को दो प्रतिद्वंद्वी रोहिंग्या ग्रुप्स में संघर्ष बताया गया था।

Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप है। यहां करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। ये रोहिंग्या 2017 में म्यांमार से भागकर आए थे। 2017 में बौद्ध बहुसंख्यक देश म्यांमार में वहां की सेना ने रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई की थी। उसके बाद रोहिंग्या मुसलमान वहां से भाग गए। इनमें से ज्यादातर बांग्लादेश में रिफ्यूजी कैंप में रह रहे हैं।

Read More : रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम

Read More : खुशखबरी : बिना ट्रेन टिकट कैंसल कराएं बदलें यात्रा की तारीख, जानिए कैसे

Read More : शर्त ऐसी कि टूटने की कगार पर पहुंच गई शादी

Read More : ड्रग्स केस में फंसने के बाद बेटे से पहली बार मिले शाहरूख खान, देखें VIDEO

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित