spot_img
spot_img

शर्त ऐसी कि टूटने की कगार पर पहुंच गई शादी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : शादी के मौके पर दूल्‍हे की बहन ने एक ऐसी शर्त रख दी कि शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई। दरअसल एक प्रस्तावित शादी में दूल्हे की बहन ने अपने पसंद के मुताबिक पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू रखने की शर्त रख दी। मगर दुल्‍हन के परिवार वालों ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवार में खटास पैदा हो गई। दूल्‍हे की बहन ने अपनी शर्त नहीं माने जाने पर शादी में शामिल होने से इनकार कर दिया। इस वजह से एक रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

ब्रिटेन की एक दुल्हन ने सोशल मीडिया रेडिट पर पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लोगों ने उनका समर्थन किया और दूल्हे के परिवार को गलत बताया। पहचान जाहिर किए बिना महिला ने कहा कि वह जनवरी 2022 में शादी करने वाली है। वर्तमान में अपने शादी को खास बनाने की तैयारी में जुटी है। शादी में संगीत, ड्रिंक और स्थान सब तय है। लेकिन खाने के मेन्यू को लेकर विवाद हो गया। दुल्‍हन ने बताया कि उन्होंने दूल्हे की बहन के लिए शाकाहारी भोजन की योजना बनाई थी, लेकिन उसकी ननद इस बात से नाखुश थीं कि शादी की पार्टी में मांस परोसा जाएगा। मामला ब्रिटेन का है।

दुल्हन ने कहा कि अब दूल्हे की बहन ने मैसेज करना शुरू कर दिया और उसे नियंत्रित करने और छेड़छाड़ करने के लिए मुझे दोषी ठहरा दिया। अब उसके माता-पिता शादी में मदद नहीं करने और मेरे परिवार को छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं।

Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले

Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा घर, दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया…

Giridih : जिंदगी कभी-कभी ऐसे जख्म दे जाती है,...

इस घर में छिपे थे लुटेरे, फिर क्या हुआ… जानें

Ranchi : सड़क पर चल रहे टेम्पो को अंधेरे...

पहली बार रांची में सजेगा डूरंड कप का महाकुंभ…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के...

चीखों से कांप उठा ये शहर, एक साथ 14 बच्चे काल के गाल में समा गये…

UP : यूपी के राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में...