कोहराम लाइव डेस्क: इंडिया में जल्द ही कोविड का वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। भले कुछ विवाद हुआ हो, पर यहां ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका और भारत बायोटेक की वैक्सीनके इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। अब ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर यह अपील की है कि वे एस्ट्रेजेनेका की कोविड वैक्सीन को जल्द से जल्द ब्राजील भेजें, ताकि यहां वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जा सके।
इसे भी पढ़ें :…और बीच सड़क पर बैठ गए ग्रामीण, करने लगे ये मांग
टीकाकरण अभियान में हो रहा लेट
बोलसोनारो के प्रेस ऑफिस ने यह चिट्ठी जारी की है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर है और वहां टीकाकरण अभियान में लगातार हो रही देरी के कारण राष्ट्रपति बोलसोनारो पर दबाव बढ़ता जा रहा है। सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि इतनी खराब स्थिति में होने के बावजूद वहां जल्द से जल्द टीकाकरण शुरू क्यों नहीं किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :ब्लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग
20 लाख डोज भेजने की अपील
बोलसोनारो के प्रेस ऑफिस की ओर से जारी की गई चिट्ठी में लिखा है, ‘हमारे नेशन इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम को जल्द शुरू करने के लिए, मैं चाहूंगा कि कोविड वैक्सीन की 20 लाख खुराकें, भारतीय टीकाकरण अभियान को नुकसान पहुंचाए बिना जल्द भेजी जाएं।’
इससे पहले खबर आई थी कि ब्राजील प्राइवेट हेल्थ क्लीनिकों का एक एसोसिएशन भारतीय दवा फर्म भारत बायोटेक से 50 लाख कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ वैक्सीन क्लीनिक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसने कोवैक्सिन कोरोना टीके को खरीदने के लिए भारतीय फर्म के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जो फिलहाल क्लीनिकल ट्रायल के अपने अंतिम चरण में है।
इसे भी पढ़ें :मांडर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार














