Kohramlive : BPSC यानी बिहार लोक सेवा आयोग में पहले नंबर पर आये अमन आनंद ने कहा कि उसने कभी कोई कोचिंग नहीं की, सेल्फ स्टडी की। खुद से ही सारा नोट्स तैयार किया। ऑनलाइन स्टडी करता था। पहला अटैम्प्ट ट्रायल में ही चला गया। दूसरे यानी 66वीं में 52 रैंक था। इसलिए मैंने फिर से BPSC दिया। इस बार पहले स्थान पर रहा। बिहार की सेवा करना सपना है, आगे UPSC की परीक्षा दूंगा। अगला लक्ष्य IAS बनना है। पटना के बाढ़ में रहनेवाले अमन आनंद ने बड़े मीडिया समूह ”अमर उजाला” को दिये अपने इंटरव्यू मेंं आगे कहा कि किसी भी परीक्षा में कामयाबी का फॉर्मूला उसे उनके पिता से मिला।
अमन आनंद ने अपने इंटरब्यू में कहा कि BPSC की परीक्षा पास करने के लिए सबसे पहले बेसिक क्लियर होना चाहिये। NCERT की किताबों का अध्ययन करना चाहिये। अफवाह से बचें। परफेक्ट नोट्स बनायें। रोज 7 से 8 घंटा की पढ़ाई से बेहतर रिजल्ट आ सकता है। BPSC के इंटरव्यू में नॉर्मल सवाल पूछे गये थे। हमारे आसपास जो चीजें हो रही हैं, उसके बारे में कई बातें की। काफी अच्छा इंटरव्यू रहा था। वह मेरा डेप्थ चेक कर रहे थे। इसमें सीधा पैटर्न है कि जहां आप पक्का हैं, वहीं तक जवाब दीजिये। जहां नहीं जानते हैं, अंदाजन जवाब मत दीजिये। अंदाजन जवाब में आगे उलझने का रिस्क होता है। अमन आनंद ने अपनी लगन, जुनून और हौंसला से अपना सपना साकार किया।
इसे भी पढ़ें : फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo लाया धमाकेदार फोन, कीमत बस…
इसे भी पढ़ें : AUS vs NZ : 2 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया ने ठोके 225 रन
इसे भी पढ़ें : गांव-टोला में विकास की लकीर खींचने की बेहतरीन कोशिश… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही तेज की रफ्तार, धराये तो खुला बड़ा राज… जानें
इसे भी पढ़ें : 4 हजार से ज्यादा युवाओं को CM देंगे ऑफर लेटर… जानें कब
इसे भी पढ़ें : दबंगई करने वालों का रांची पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 10 नवम्बर को धनतेरस, दिवाली कब… जानें
इसे भी पढ़ें : कनाडा के लिये वीजा सेवा शुरू… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में बेहतरीन से बेहतरीन दुर्गा पूजा पंडाल… देखें LIVE












