Kohramlive Desk : इंडिया में लगातार पेट्रोल-डीजल की जगह वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों पर कंपनियां ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इस बीच जापानी कार कंपनी Toyota भी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को सीएनजी के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी की ओर से कुछ डीलरशिप पर सीएनजी ग्लैंजा के लिए बुकिंग भी ली जा रही है। मारुति बलेनो के सीएनजी में लॉन्च होने के बाद अब Toyota भी ग्लैंजा को जल्द ही सीएनजी के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। सीएनजी वाली ग्लैंजा को ई-सीएनजी का नाम दिया जा सकता है। इसे बाजार में जल्द उतारा जा सकता है।
इतने वैरिएंट में मिलेगा सीएनजी का ऑप्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएनजी वाली ग्लैंजा को सभी वैरिएंट्स में नहीं उतारा जाएगा। ग्लैंजा में एस, जी और वी वैरिएंट में ही सीएनजी की पेशकश की जा सकती है। इसके बेस वैरिएंट ई में सीएनजी को लाने की उम्मीद काफी कम है। कंपनी की ओर से अभी सीएनजी ग्लैंजा पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके दाम पेट्रोल के मुकाबले करीब 90 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक महंगी हो सकती है। मौजूदा समय में ग्लैंजा के एस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ग्लैंजा सीएनजी का एस वैरिएंट करीब नौ लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस-पास हो सकता है। वहीं इसके जी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपये के आस-पास और वी वैरिएंट वाली सीएनजी ग्लैंजा की एक्स शोरूम कीमत 10.30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में 20 थानेदार बदले गये, सपन बने रातू के नये इंचार्ज… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : पेंशन योजना पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दबोच लिये गये फायरिंग करने वाले
इसे भी पढ़ें : हंसता-खेलता एक परिवार मिट गया दारू में… देखें दर्दनाक वीडियो
इसे भी पढ़ें : हर चेहरे पर मुस्कान और हर खेत में पानी लाना मकसद : हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : बिहार में LDC भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कितने शिफ्ट में होगा एग्जाम
इसे भी पढ़ें : 4 दिसंबर को होगा दिल्ली नगर निगम का चुनाव, 7 को होगी काउंटिंग
इसे भी पढ़ें : कल से राजधानी के प्राइमरी स्कूल बंद, CM ने की घोषणा
इसे भी पढ़ें : T20 : अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 4 रनों से हराया, मैक्सवेल बने मैच के हीरो
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकली पत्नी, घर में फांसी के फंदे पर झूल गये अधिकारी…
इसे भी पढ़ें : बेवफाई सहन न कर सका, क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : आ रही MG की ‘छोटू’ इलेक्ट्रिक कार, जानें कितनी होगी कीमत










