Palamu : युवा CM हेमंत सोरेन ने कहा कि दूर-दराज गांव-देहात में रह रहे हर परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ उनका भला कर जाना ही उनकी सरकार का मकसद है। हेमंत सरकार के अधिकारी-कर्मचारी बाइक, साईकिल, ट्रैक्टर और पैदल चल गांव-टोला और मोहल्ला में जा रहे। सरकार की योजनाओं से अनजान गांव के भोले-भाले लोगों को जगाने का काम कर रहे हैं। CM हेमंत सोरेन ने ग्रामीणो से कहा कि आप अपने इलाके के जनप्रतिनिधियों के घर जाये और उनसे बोले की वो उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम करें। CM हेमंत सोरेन आज मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्टेडियम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ लोगों को जनकल्याकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

आगे भी चलेगा “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम”
CM ने कहा कि “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार” के तहत कार्यक्रम ने लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम केवल 1 महीने ही नहीं, बल्कि इसके बाद भी चलता रहेगा। ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण और भोले-भाली जनता को दलालों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि गुजरें 20 वर्षों में ऐसा माहौल नहीं देखा गया। जहां -जहां शिविर लग रहा, वहां मेला जैसा माहौल बना हुआ है।

आने वाली पीढ़ी का संवार रहे भविष्य
CM ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 9 लाख बच्चियों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके तहत 1 लाख 50 हजार बच्चियों को जोड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए खाका तैयार कर रहे हैं। पढ़ाई-लिखाई को बेहतर और बढिया बनाने के लिये स्मार्ट स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है। 15 नवम्बर से कुछ मॉडल स्कूलों को चालू कर दिया जाएगा, जिसमें प्राईवेट स्कूलों से भी बेहतर पढ़ाई-लिखाई होगी। वो भी बिल्कुल मुफ्त में। CM ने कहा कि बुजुर्ग, विधवा, एकल महिला, दिव्यांग जनों को पेंशन उपलब्ध करायी जा रही है। वहीं युवाओं को न्यूनतम दर पर लोन दिलवा कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

हर खेत तक पूरे वर्ष पानी पहुंचाना है लक्ष्य
CM ने कहा कि राज्य की जनता कृषि पर आश्रित है। खासकर पलामू में हमेशा सुखाड़ जैसे हालात बने रहते हैं। इसस साल 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में राज्य के हर एक खेत तक पानी पहुंच जाये।

इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास
CM ने इस मौके पर 23,483.5 लाख रुपये की लागत से 57 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया । जिसमें कुल 9,234.428 लाख रुपये की लागत से विभिन्न पथों का निर्माण, सरोवर निर्माण एवं मरम्मत, तेतराई निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र, चेक डैम, शवदाह गृह, चापाकल एवं शेड निर्माण, ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं भवन निर्माण जैसी 33 महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने कुल 14,249.072 लाख रुपये की लागत के 24 योजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें मुख्य रूप से पलामू में 100 बेड का भवन निर्माण भी होना है। कुल 25 लाभुकों के बीच कुल 1,688.940 लाख रुपये की राशि बांटे गये। जिसमें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की बच्चियों के बीच छात्रवृत्ति, पेंशन, रोजगार सृजन, सहायता राशि, कृषि यंत्र, भूमि पट्टा, डेयरी के लिए गाय जैसी लोगों को स्वावलंबी बनाने की योजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, महापौर मेदिनीनगर श्रीमती अरुणा शंकर, CM के सचिव विनय कुमार चौबे, पलामू के आयुक्त जटा शंकर चौधरी, पलामू के डीआईजी राजकुमार लकड़ा, पलामू के डीसी आजनेयुलू दोड्डे और SP चंदन कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकली पत्नी, घर में फांसी के फंदे पर झूल गये अधिकारी…
इसे भी पढ़ें : बेवफाई सहन न कर सका, क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : और ऐन वक्त पर रिश्ता तोड़ गया एक फौजी…
इसे भी पढ़ें : प्रोग्राम देख लौट रही छात्रा की लूट ली आबरू… देखें
इसे भी पढ़ें : स्टोन क्रशर लूटकांड का खुलासा, सुनें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 500 रुपये में LPG सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री… जानिए कब और कहां
इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते 30 दुकानें हो गई स्वाहा… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : साल के आखिरी चंद्रग्रहण पर बचना होगा इस राशि वाले को
इसे भी पढ़ें : छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो










