spot_img

4 दिसंबर को होगा दिल्‍ली नगर निगम का चुनाव, 7 को होगी काउंटिंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk  :  दिल्‍ली नगर निगम चुनाव की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई है। दिल्‍ली के चुनाव आयुक्‍त विजय देव ने बताया कि 4 दिसंबर को वोटिंग होगी। 7 दिसंबर को काउंटिंग होगी और उसी दिन नतीजे आ आएंगे।

सुबह 8 बजे से होगी वोटिंग

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में उन्‍होंने कहा कि वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक का होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्‍ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। विजय देव ने बताया कि इस बार दिल्ली में 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। 1 करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे।

7 नवंबर से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

 दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। 19 नवंबर को आखिरी तारीख नामांकन वापसी की होगी। चुनाव ईवीएम से होगा, नोटा का भी इस्तेमाल होगा। खर्च की सीमा हर वार्ड में 8 लाख रखी गई है। पिछले नगर निगम चुनाव अप्रैल 2017 में हुए थे। बीजेपी ने 281 वार्डों में से 202 में जीत हासिल की थी। AAP ने 48 वार्ड जीते थे। कांग्रेस 27 वार्ड जीतने में सफल रही थी।

50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित 

दिल्‍ली नगर निगम में 250 सीटें हैं और इसमें से 50 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके साथ ही 42 सीटों को अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व किया गया है। दिल्‍ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्‍टूबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया था। दिल्‍ली नगर निगम की सभी सीटों को चिन्हित कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : बेवफाई सहन न कर सका, क्या कर डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : और ऐन वक्त पर रिश्ता तोड़ गया एक फौजी…

इसे भी पढ़ें : प्रोग्राम देख लौट रही छात्रा की लूट ली आबरू… देखें

इसे भी पढ़ें : स्टोन क्रशर लूटकांड का खुलासा, सुनें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें : 500 रुपये में LPG सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री… जानिए कब और कहां

इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते 30 दुकानें हो गई स्वाहा… देखें कहां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...