कोहराम लाइव डेस्क : एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अटलांटिक शहर में स्थित प्लाजा धराशायी कर दिया गया है। बता दें कि ये प्लाजा अपने कसीनो के लिए जाना जाता था। 34 मंजिला इस प्लाजा को तीन हजार डायनामाइट की मदद से धराशायी किया गया।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
ट्रंप प्लाजा 1984 खोला गया था और यह ट्रंप के रियल स्टेट पोर्टफिलियो का एक बड़ा हिस्सा था। कसीनो को 2014 में बंद कर दिया गया था और इसके बाद में यह काफी खस्ता हालत में हो गया था। खास बात यह रही कि 3000 डायनामाइट की मदद से 34 स्टोरी की इमारत को उड़ाए जाने के इस नजारे को देखने के लिए इंतजाम भी किया गया था।
इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा








