spot_img

TMC नेता अभिषेक बनर्जी की रैली से पहले बम ब्लास्ट, 2 की गई जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस TMC के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की रैली स्‍थल के पास शुक्रवार की रात बम ब्‍लास्‍ट हो गया। इसकी चपेट में आकर कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। रैली शनिवार को होनी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह घटना कोनटाई शहर से 1.5 किमी दूर भूपतिनगर इलाके में हुई, जहां टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे।

विस्‍फोट के कारणों का पता लगा रही पुलिस

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे एक घर में धमाका हुआ और शनिवार सुबह दो शव बरामद किए गए। इस घटना में कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं।” उपखंड अनुमंडल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच चल रही है, लेकिन धमाका इतना जोरदार था कि इस घटना में फूस की छत वाला मिट्टी का घर उड़ गया। ” पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र करेगी।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने इस घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि “राज्य में केवल बम बनाने का उद्योग फल-फूल रहा है”। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सुजान चक्रवर्ती ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ऐसी घटनाओं पर चुप क्यों हैं और उन्हें इस घटना पर बयान देना चाहिए। टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि विपक्ष के लिए बिना किसी सबूत के पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी को दोष देना बहुत आसान है।

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में ऐसे भी आ सकती है मौ*त, डरा गया हर मुसाफिरों को… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : दूल्हा-दुल्हन के उड़ गये होश, सूना पड़ा आंगन… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : पिकअप में मवेशियों को ले जा रहा था ठूंसकर, देखें फिर क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...