मुंबई : Bollywood के खिलाड़ी Akshay Kumar की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 3 सितंबर को अरुणा भाटिया को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वे आईसीयू में भर्ती थीं, जहां आज उनका निधन हो गया। Akshay Kumar ने सोशल मीडिया पर मां के निधन की जानकारी दी है। साथ ही मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।
Read More : गुरु जी ने ये क्या किया, मच गया बवाल…
Read More : UIDAI में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा- “वो मेरा अहम हिस्सा थीं। आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है। मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं। मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।”
Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर अक्षय कुमार को सांत्वना दी है। अक्षय कुमार अपनी मां के बेहद करीब थे। वे अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया करते थे। मां की तबीयत बिगड़ने पर अक्षय कुमार लंदन से तुरंत मुंबई लौटे थे। एक्टर लंदन में अपनी फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे।
Read More : किडनैपर किंग चंदन सोनार रांची सेंट्रल जेल में
Read More : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप
Read More : चढ़ावा चढ़ाईये काम होगा …और ACB के हत्थे चढ़ गये BDO साहब












