Kohramlive : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिटनेस रूटीन की झलक शेयर की है। उनके लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो में वह जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और डेडलिफ्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस उनकी फिटनेस देखकर हैरान रह गये। कई यूजर्स ने उन्हें ‘सुपरवुमन’ तक कह दिया। सामंथा ने बताया कि वह कई सालों से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती आ रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने डॉक्टर की मंजूरी के बाद अपना वर्कआउट जारी रखा। उनके ट्रेनर भी प्रीनेटल ट्रेनिंग में सर्टिफाइड हैं। वीडियो में दिख रही एक्सरसाइज को उनकी बॉडी, अनुभव और प्रेग्नेंसी के हिसाब से मॉडिफाई किया गया है।
फैंस से बोलीं- मेरा वर्कआउट कॉपी न करें
सामंथा ने अपने पोस्ट में खास डिस्क्लेमर दिया। उन्होंने कहा कि हर महिला की प्रेग्नेंसी और फिटनेस जर्नी अलग होती है। उन्होंने फैंस से अपील की कि उनके वर्कआउट को अपनी प्रेग्नेंसी के लिए गाइड न मानें। एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर और योग्य फिटनेस प्रोफेशनल की सलाह लेने की बात कही। वीडियो में सामंथा ने अपनी फिटनेस फिलॉसफी भी शेयर की। उन्होंने लिखा कि ट्रेनिंग का मतलब हमेशा ज्यादा जोर लगाना नहीं है, बल्कि अपने शरीर की बात सुनना है। उन्होंने एक क्लिप में अपने मैक्सिमम वजन के करीब 70 फीसदी पर रुकने का भी जिक्र किया। सामंथा का कहना है कि जो चीज उनके लिए सही है, जरूरी नहीं कि वह हर किसी के लिए भी सही हो। यही वजह है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी में पर्सनल मेडिकल और प्रोफेशनल गाइडेंस को सबसे जरूरी बताया।
View this post on Instagram







